Get App

India Pesticides के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी, प्लांट लगाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी के बाद उछला स्टॉक

India Pesticides की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी शाल्विस स्पेशलिटीज लिमिटेड (Shalvis Specialities) को उत्तर प्रदेश में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद से ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 2:30 PM
India Pesticides के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी, प्लांट लगाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी के बाद उछला स्टॉक
इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड (India Pesticides) के शेयरों में आज 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

India Pesticides Share Price: इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड (India Pesticides) के शेयरों में आज 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 10.52 फीसदी की तेजी के साथ 267.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा है। दरअसल, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी को उत्तर प्रदेश में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद से ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। इंडिया पेस्टिसाइड्स देश में सबसे तेजी से बढ़ते विश्व स्तर पर परिचालन करने वाले केमिकल मैन्युफैक्चरर में से एक है।

क्या है कंपनी का प्लान?

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी शाल्विस स्पेशलिटीज लिमिटेड (Shalvis Specialities) को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एग्रोकेमिकल्स और इंटरमीडिएट्स, एपीआई इनग्रेडिएंट्स और इंटरमीडिएट्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और एक फाइन केमिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए मंजूरी प्राप्त हुई है।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें