Get App

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर, किन स्टॉक्स में दिखेगी हलचल; जानिए डिटेल

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में टैरिफ कटौती से बाजार सेंटिमेंट मजबूत हुआ है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 3 पर्सेंट का उछाल दिखा है। जानिए अब सेक्टर और शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 11:40 PM
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर, किन स्टॉक्स में दिखेगी हलचल; जानिए डिटेल
Gokaldas Exports, Pearl Global, KPR Mill, Welspun Living और Trident जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। इसके बाद ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने का ऐलान किया। अब भारत पर 25 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया कि अब भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में सिर्फ 18% टैरिफ लगेगा।

ट्रेड डील होने से गिफ्ट निफ्टी में बड़ी हलचल दिखी। यह 3 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 25,900 के स्तर पर पहुंच गया।  इससे उन कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी हलचल दिख सकती है, जिनका कारोबार अमेरिका से जुड़ा है।

बाजार के लिए बड़ा मैसेज क्या है?

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा संकेत यह है कि अमेरिका का रुख भारत के प्रति नरम होता दिख रहा है। रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत होना भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में तनाव कम होने का संकेत देता है। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और भारतीय बाजार में रिस्क-ऑन मोड लौट सकता है, खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल ट्रेड अनिश्चितता बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें