Get App

India-US Trade Negotiation : ट्रंप के टैरिफ पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, कहा-हम बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं करते हैं

India-US Trade Negotiation : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने पहले भी कई बार कहा है कि हम बंदूक रखके कभी नेगोशिएट नहीं करते हैं। समय की पाबंदियां अच्छी रहती हैं कि वो हमें प्रोत्साहित करती हैं, कि बात तेजी हो, लेकिन जब तक देश हित और जन हित को हम सुरक्षित न रख सकें, तब तक कभी भी जल्दबाज़ी करना अच्छा नहीं है। हम बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं करते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 1:20 PM
India-US Trade Negotiation : ट्रंप के टैरिफ पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, कहा-हम बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं करते हैं
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत प्रस्तावित समझौते पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। सरकार देश और जनता के हितों की रक्षा करेगी। देश की सभी व्यापार वार्ताएं 'इंडिया फर्स्ट' की भावना के साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं

India-US Trade Negotiation :  भारत और अमेरिका के बीच जल्द समझौता हो सकता है। एक अधिकारी ने यह संकेत दिया है। 11 अप्रैल को उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता टैरिफ पर मिली 90 दिनों की राहत खत्म होने से पहले हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका पहले ही समझौते के लिए बातचीत शुरू करने के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंसेस (ToR) पर सहमत हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा, "आसान काम को अंतिम रूप देने की बहुत संभावनाएं हैं। बीटीए के स्वरूप और आकार को अंतिम रूप देने की बहुत संभावनाएं हैं।" उन्होंने कहा कि अगर यह दोनों पक्षों के लिए फायदें (“win-win”) वाली स्थिति होती है तो 90 दिनों में सब कुछ संभव है।

सरकारी अधिकारी ने कहा, "इस पर काम शुरू हो चुका है। व्यापार समझौते पर बातचीत करने में भारत अन्य देशों से बहुत आगे है।" उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में है। बहुत सी बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी और कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत दौरा भी किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस (US Vice President J D Vance) के भारत आने की संभावना भी है।

पीयूष गोयल ने कहा - सरकार देश और जनता के हितों की रक्षा करेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें