Get App

शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट खत्म? दो दिन में 15% नीचे आया इंडिया VIX; जानिए एक्सपर्ट की राय

India VIX में दो दिन में 15 प्रतिशत की गिरावट से बाजार में राहत के संकेत मिले हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के 23,600-23,700 के ऊपर टिकने तक जोखिम बना रह सकता है और निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 6:32 PM
शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट खत्म? दो दिन में 15% नीचे आया इंडिया VIX; जानिए एक्सपर्ट की राय
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक निफ्टी ने घंटे के चार्ट पर गिरते चैनल से ब्रेकआउट दिया है

भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स India VIX पिछले दो ट्रेडिंग सेशनों में करीब 15 प्रतिशत गिरा है। इसमें से 17 मार्च को ही 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसी दौरान बाजार में तेजी भी देखने को मिली।

हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि VIX में गिरावट यह संकेत जरूर देती है कि बाजार में घबराहट और बिकवाली का दबाव कम हो रहा है। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार पूरी तरह खतरे से बाहर आ गया है।

निफ्टी में आई राहत की तेजी

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक सोमवार को 22,955 के निचले स्तर से शुरू हुई राहत भरी तेजी मंगलवार को भी जारी रही। निफ्टी दिन के अंत में 172 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें