मार्केट के हाई लेवल्स पर होने के साथ India VIX 5 प्रतिशत बढ़ा, प्रॉफिट बुकिंग का इशारा

वोलैटिलिटी इंडेक्स के 18 पॉइंट को पार करने पर मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग के साथ गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Sep 27, 2021 पर 6:46 PM

स्टॉक मार्केट्स के हाई लेवल्स के निकट कारोबार करने के साथ ही वोलैटिलिटी को मापने वाला India VIX इंडेक्स सोमवार को पांच प्रतिशत तक बढ़कर 17.74 पॉइंट पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि शुरुआती कारोबार में India VIX लगभग 10 प्रतिशत गिरा था और इसके बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई, जो वोलैटिलिटी अधिक होने का संकेत है।

मार्केट अभी तक के हाई लेवल्स के निकट कारोबार कर रहा है जिससे सतर्कता बढ़ी है। इनवेस्टर्स ने सोमवार को ट्रेडिंग में कुछ कमी की।

PVR, आइनॉक्स के स्टॉक्स में तेजी, क्या खरीदना चाहिए

निफ्टी 50 पिछले तीन महीनों में 12 प्रतिशत चढ़ा है और सेंसेक्स में लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आई है। इस वर्ष अभी तक ये दोनों इंडेक्स क्रमशः 27.5 प्रतिशत और 26 प्रतिशत बढ़े हैं।
 
जेफ्रीज के क्रिस्टोफर वुड्स ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत का स्टॉक मार्केट बहुत अधिक बढ़ा है और यह सतर्क होने का इशारा है। उनका कहना था कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने के खतरे के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पॉलिसी में बदलाव करने से स्टॉक मार्केट को झटका लग सकता है।

पिछले तीन महीनों में India VIX में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और इस वर्ष अभी तक यह लगभग 16 प्रतिशत घटा है।

एंजेल ब्रोकिंग के सीनियर एनालिस्ट, रुचित जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वोलैटिलिटी इंडेक्स 12-18 पॉइंट की रेंज में है। अगर यह 18 पॉइंट को पार करता है तो मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग के कारण गिरावट आ सकती है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।