भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोर्सिंग हब होगा, यह कहना है बाटा साउथ एशिया के CEO के संदीप कटारिया। साथ ही उन्होने कहा की भारत में डिजाइन डेवलपमेंट पर कंपनी लगातार निवेश बढ़ा रही है। संदीप कटारिया से खास बातचीत की सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने।
भारत को डिजाइन और डेवलपमेंट का सेटलाइट हब बनाने की तैयारी
इस बातचीत में संदीप कटारिया ने आगे कहा कि बाटा के लिए भारत काफी बड़ा मार्केट है। कंपनी के पास काफी बड़ा टैलेंट पूल है। अब कंपनी के भारत सिर्फ सोर्सिंग का जरिया नहीं होगा, बल्कि अब ये डिजाइन डेवलपमेंट का ग्लोबल हब भी होगा। कंपनी का मेन डिजाइन हब इटली है। लेकिन अब भारत को डिजाइन और डेवलपमेंट का सेटलाइट हब बनाने की तैयारी है। भारत से ही अब दुनिया के काई बाजारों की कवर किया जाएगा।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही डिजाइन और डेवलपमेंट पर होगा जोर
उन्होंने आगे कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही डिजाइन और डेवलपमेंट पर जोर होगा। जिन देशों के साथ भारत के फ्री ट्रेड करार हुए हैं वहां, कंपनी के लिए कारोबार के बड़े अवसर पैदा होंगे। इससे दुबई और मिडिल ईस्ट में प्रोडक्ट इंपोर्ट करना आसान होगा।
भारत होगा दुनिया का दूसरा बड़ा सोर्सिंग हब
संदीप कटारिया ने आगे कहा कि भारत में फुटवियर इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ रहे हैं। कंपनियां प्रोडक्ट इनोवेशन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। कंपनी का भारत के मार्केट में लगातार निवेश बढ़ाने पर जोर होगा। भारत दुनिया का दूसरा बड़ा सोर्सिंग हब होगा। कंपनी देश में काफी इनोवेशन कर रही है। कंपनी के अपने काफी पसंद किए जा रहे फ्लोट्स शूज के लिए भारी निवेश किया गया है। ईजी स्लाइड शूज के लिए भी बड़ा निवेश किया गया है।