Indiabulls Share Price: इंडियाबुल्स ने फिनटेक क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड में 70% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक डील की है। इस सौदे के जरिए इंडियाबुल्स की एनबीएफसी फिनटेक टेक्नोलॉजी स्पेस में एंट्री हो रही है। कंपनी ने इसकी जानकारी 11 सितंबर की रात एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी और अब इसका असर 15 सितंबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। चूंकि गणेश चतुर्थी के मौके पर आज 14 सितंबर को स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है तो इस वजह इस बार का वीकेंड लंबा हो गया और शनिवार, रविवार, सोमवार की छुट्टियों के बाद अब यह मंगलवार 15 सितंबर को खुलेगा। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 11 सितंबर को बीएसई पर यह 5% के अपर सर्किट ₹25.89 पर बंद हुआ था।
Indiabulls और Fintech Cloud के बीच क्या हुई है डील
इंडियाबुल्स ने फिनटेक क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड के साथ ₹1050 करोड़ की डील की है, जिसके तहत यह फिनटेक क्लाउड में 70% हिस्सेदारी हासिल करेगी। फिनटेक क्लाउड एक फिनटेक कंपनी है जोकि लोन ऑर्गेनाइजेशन और सर्विसिंग के लिए NBFCs (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज) को टेक सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। साल 2021 में बनी फिनटेक क्लाउड को वित्त वर्ष 2025 तक कोई रेवेन्यू नहीं मिला था और फिर वित्त वर्ष 2026 में इसे ₹133.77 करोड़ का रेवेन्यू और ₹30.31 करोड़ का मुनाफा मिला था।
सौदे के तहत इंडियाबुल्स ₹1500 करोड़ का पेमेंट कैश में नहीं करेगी बल्कि इसके बदले एनसीएलटी-अप्रूव्ड मर्जर स्कीम के तहत फिनटेक क्लाउड के शेयरहोल्डर्स को इंडियाबुल्स के 21 करोड़ तक नए शेयर दिए जाएंगे। अभी इस सौदे को स्टॉक एक्सचेंजों, मार्केट रेगुलेटर सेबी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी है और इसके 9-12 महीने में होने की उम्मीद है। हालांकि सौदे के तहत इंडियाबुल्स अभी तुरंत फिनटेक क्लाउड के बोर्ड में मेजॉरिटी डायरेक्टर्स नियुक्त करेगी।
एक साल में कैसी रही इंडियाबुल्स के शेयरों की चाल
इंडियाबुल्स के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। 25 फरवरी 2026 को बीएसई पर यह महज ₹8.93 के भाव में मिल रहा था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 5 महीने में ही यह 263.94% ऊपर चढ़कर 14 जुलाई 2026 को ₹32.50 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस प्रकार महज पांच महीने में ही निवेशकों की पूंजी 3 गुना से अधिक बढ़ गई।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।