Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, IndiaMart का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 21000, 21100 और 21200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 21000, 20900 और 20800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47300, 47400 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 47300, 47200 और 47000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 1:08 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, IndiaMart का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
IndiaMart पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 2800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स करीब 69 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी करीब 12 अंक नीचे कारोबार करता दिखा। निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और डीआरएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज लैब, आईटीसी, टीसीएस, विप्रो और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में जेएसडब्ल्यू स्टील, जी एंटरटेनमेंट, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को, आईआरसीटीसी और पिडीलाइट के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21000, 21100 और 21200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21000, 20900 और 20800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47300, 47400 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47300, 47200 और 47000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें