Get App

Share Market Crash IT-Auto Stocks में बिकवाली, डे-हाई से 600 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 4 वजहों से Nifty लाल

Share Market Fall: शुरुआती कारोबार की बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल हो गए। आईटी और पीएसयू बैंक समेत कुछ और सेक्टर्स ने मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि फार्मा सेक्टर की रौनक पर भारी पड़ गई। जानिए मार्केट में आज की बिकवाली की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 1:37 PM
Share Market Crash IT-Auto Stocks में बिकवाली, डे-हाई से 600 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 4 वजहों से Nifty लाल
एक कारोबारी दिन पहले 25 जून को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 109.25 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 77,100.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.35 प्वाइंट्स यानी 0.14% की तेजी के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ था। आज .ये बढ़त के साथ खुले।

Share Market Crash: मोहर्रम के दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था जिसके चलते शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन मार्केट बंद रहा। अब आज जब यह खुला तो दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच यह ग्रीन खुला। हालांकि फिर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गए। दिन के हाई से सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 24100 के पार जाने के बाद फिसलकर 24000 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी काफी दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 01:33 PM पर सेंसेक्स 309.02 प्वाइंट्स यानी 0.40% की गिरावट के साथ 76791.45 और निफ्टी 76.50 प्वाइंट्स यानी 0.32%% की फिसलन के साथ 23,979.50 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 152.32 प्वाइंट्स चढ़कर 77,252.78 तक पहुंचा था जिससे यह 629.40 प्वाइंट्स टूटकर 76,623.38 तक आ गया तो निफ्टी भी 64.00 प्वाइंट्स उछलकर 24,120.00 तक जाने के बाद वहां से 194.60 प्वाइंट्स गिरकर 23,925.40 तक आ गया।

Share Market Fall: इस कारण आया दबाव

ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली

मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में हल्की-फुल्की रौनक दिखी थी जिसके चलते ऊपरी स्तर से मार्केट फिसल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें