प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 29 जून को गिरावट है। BSE पर दिन में शेयर का भाव पिछली क्लोजिंग से 3.6 प्रतिशत तक टूटकर 394.25 रुपये के लो तक गया। बाद में 395.75 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल बैंक ने शनिवार को बताया था कि उसके MD और CEO अशोक वासवानी 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ने वाले हैं। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2026 को खत्म हो रहा है और वह निजी कारणों से दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं।
