Indian Hotels Share Price: टाटा ग्रुप की IHCL (इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड) के शेयर आज उछलकर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। आमतौर पर कमजोर रहने वाली सितंबर तिमाही में भी धमाकेदार कारोबारी नतीजे और रेवेन्यू ग्रोथ आउटलुक अपग्रेड ने इसमें जोश भरा। इसे पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ के आउटलुक के अपग्रेड से सपोर्ट मिला। इन दोनों सपोर्ट पर इंडियन होटल्स के शेयरों की चमक बढ़ गई। फिलहाल बीएसई पर यह 3.88% की बढ़त के साथ ₹781.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.68% के उछाल के साथ ₹748.50 तक पहुंचा था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
Indian Hotels का क्या है आउटलुक
इंडियन होटल्स के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही तो साथ ही टाटा ग्रुप की होटल कंपनी ने पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ के आउटलुक को 12%-14% से बढ़ाकर 15%-17% कर दिया है।
गुरुवार को सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में इंडियन होटल्स के सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कि सितंबर तिमाही में कंपनी को दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट से सपोर्ट मिला और ब्रिक्स सम्मेलन के अलावा भी कंपनी का परफॉरमेंस हाई टीन्स में रहा। पुनीत का कहना है कि कंपनी किसी भी इनऑर्गेनिक मौके को भुनाने के लिए मजबूत स्थिति में है।
सितंबर तिमाही में ताज का प्रति रूम औसतन रेवेन्यू की ग्रोथ 28% रही और ओवरऑल बेसिस पर 25% रही।
कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2027 में 50 ओपनिंग्स का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 30 से अधिक होटल्स की ओपनिंग्स तो इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में होनी है। इसके अलावा कंपनी ने दिसंबर 2026 तिमाही में 400 ऑपरेशनल होटल तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
इंडियन होटल्स के जिंजर ब्रांड की बात करें तो सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹193 करोड़ पर पहुंच गया और इस वित्त वर्ष 2027 के आखिरी तक 150 ऑपरेशनल होटल्स के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही रास्ते पर है।
मैनेजमेंट की फीस सितंबर तिमाही में 25% बढ़कर ₹156 करोड़ पर पहुंच गई और कंपनी की कैश बुक ₹4,369 करोड़ रही।
क्या है ब्रोकरेज फर्म का रुझान
नोमुरा ने इंडियन होटल्स के शेयरों को खरीदारी की रेटिंग दी है। वैश्विक इंवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹850 पर फिक्स किया है। नोमुरा का कहना है कि इंडियन होटल्स के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही और अब वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2028 में इसका कंसालिडेटेड ईबीआईटीडीए मिड से हाई-टीन्स यानी 15-20% की रफ्तार से बढ़ सकती है। सितंबर 2026 तिमाही में कंसालिडेटेड लेवल पर कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22% और ईबीआईटीडीए 24% की रफ्तार से बढ़ा।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
वैश्विक उथल-पुथल के बीच इंडियन होटल्स के शेयरों ने निवेशकों की तगड़ी कमाई कराई है। 2 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह ₹565.25 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह ही महीने में यह 40.60% उछलकर आज 22 अक्टूबर 2026 को एक साल के हाई ₹794.75 पर पहुंच गया। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 31 एनालिस्ट्स में से 25 ने खरीदारी और 5 ने होल्ड रेटिंग गी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।