Dealing Rooms Check: होटल सेक्टर का ये स्टॉक 680-690 रुपये का दिखा सकता है लक्ष्य, डीलर्स ने दी है खरीद की सलाह

Dealing Rooms Check: यतिन ने कहा कि डीलर्स ने PETRONET LNG के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 375-385 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यतिन ने कहा कि डीलर्स ने PETRONET LNG के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है।

बाजार में आज फिर छोटे मझौले शेयरों का जलवा रहा। मिडकैप इंडेक्स आधे परसेंट ऊपर नजर आया लेकिन स्मॉलकैप में 1 फीसदी की तेजी के साथ कामकाज करता दिखा। वहीं मजबूत शुरूआत के बाद निफ्टी ऊपर नहीं टिक पाया। वहीं दूसरी तरफ मांग बढ़ने की उम्मीद में सीमेंट सेक्टर में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला। ACC 4% से ज्यादा उछला। अल्ट्राटेक, जेके सीमेंट, अंबुजा, रैमको जैसे दूसरे सीमेंट शेयरों में भी खरीदारी रहा। उधर जेपी मॉर्गन की ओवरवेट रेटिंग के बाद जोमैटो 5 परसेंट ऊपर चढ़ा। जेपी मॉर्गन ने दिए 65% ऊपर के लक्ष्य दिए। जोमैटो के लिए जेपी मॉर्गन ने टार्गेट 208 से बढ़ाकर `340 किया है और कहा क्विक कॉमर्स को लेकर कंपनी काफी एग्रेसिव है। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज INDIAN HOTELS और PETRONET LNG के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

INDIAN HOTELS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने होटल्स सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने INDIAN HOTELS पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 680-690 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने आज शेयर में खरीदारी की है।


PETRONET LNG

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ऑयल गैस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने PETRONET LNG के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 375-385 रुपये प्रति शेयर तय किया है। डीलर्स के मुताबिक सितंबर सीरीज में शॉर्ट कवरिंग हुई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।