Get App

भारतीय घरों में पड़ा है $3 ट्रिलियन का सोना, पर ये कैसे आएगा देश के काम? जीरोधा के नितिन कामत ने बताया

भारतीय घरों के पास करीब 3 ट्रिलियन डॉलर का सोना है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। जीरोधा के नितिन कामत का कहना है कि अगर इसे सिर्फ लॉकर्स में रखने के बजाय वित्तीय रूप दिया जाए, तो यह भारत की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 11:26 PM
भारतीय घरों में पड़ा है $3 ट्रिलियन का सोना, पर ये कैसे आएगा देश के काम? जीरोधा के नितिन कामत ने बताया
भारत के घरों के पास करीब 25,000 टन सोना है, जो दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू भंडार है।

भारतीय घरों के पास करीब 3 ट्रिलियन डॉलर का सोना है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा लॉकर्स में पड़ा है और आर्थिक विकास में ज्यादा योगदान नहीं दे रहा। स्टॉक ब्रोकिंग जीरोधा के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत का मानना है कि यह विशाल संपत्ति ज्यादा बेहतर तरीके से देश के काम आ सकती है।

उन्होंने कहा, 'हमें सोने को केवल गोल्ड लोन तक सीमित न रखकर इसे वित्तीय रूप देने के बेहतर तरीके खोजने होंगे।' कामत का कहना है कि इक्विटी सीधे कंपनियों को फंड करती है और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती है।

सोना vs इक्विटी: लंबी अवधि में कौन आगे?

कामत ने 1996 से 2025 तक सोना और निफ्टी 500 के सालाना रिटर्न की तुलना दिखाने वाला चार्ट साझा किया। इसमें साफ दिखता है कि 30 वर्षों में 24 सालों में इक्विटी ने सोने को पीछे छोड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें