Get App

Stock Split: 5 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है टोनर मेकर का शेयर, एक महीने में दिया 18% रिटर्न

Stock Split: कंपनी कम्पैटिबल कलर कॉपियर टोनर के मामले में भारत की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर होने का दावा करती है। इसने 1992 में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 292.85 रुपये है

Ritika Singhअपडेटेड Jul 05, 2026 पर 4:11 PM
Stock Split: 5 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है टोनर मेकर का शेयर, एक महीने में दिया 18% रिटर्न
Indian Toners & Developers के शेयर की फेस वैल्यू अभी 10 रुपये है।

केमिकल सेक्टर की कंपनी इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स का स्टॉक, स्प्लिट होने जा रहा है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। कंपनी पहली बार स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसकी घोषणा इस साल मई महीने में हुई थी। रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई है। इस तारीख से एक दिन पहले मार्केट क्लोजिंग तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके होंगे, उनके स्टॉक स्प्लिट हो जाएंगे।

Indian Toners & Developers Ltd कम्पैटिबल कलर कॉपियर टोनर के मामले में भारत की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर होने का दावा करती है। इसने 1992 में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। प्रोडक्ट्स में लेजर टोनर, कलर टोनर, कॉपियर/डिजिटल टोनर, वाइड फॉर्मेट कॉपियर एंड प्रिंटर टोनर शामिल हैं।

इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 292.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 3 महीनों में 24 प्रतिशत और एक महीने में लगभग 18 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 300 रुपये और एडजस्टेड लो 215.40 रुपये है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें