दक्षिण एशिया के लिए जारी विश्व बैंक के ताजे ग्रोथ अनुमानों के मुताबिक अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 6.7 फीसदी सालाना पर रहने का अनुमान है।विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि 2025-26 में दक्षिण एशिया में ग्रोथ बढ़कर 6.2 फीसदी होने की उम्मीद है। भारत में भी मजबूत ग्रोथ दिखने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षो में ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर रहने का अनुमान है।
