Indigo Q3 Result: पिछले महीने 3-5 दिसंबर के बीच इंडिगो के फ्लाइट्स बड़ी संख्या में रद्द हुए थे और कई फ्लाइट्स डिले हुई थी। अब पूरी दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश हुए तो सामने आया कि इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को करारा शॉक लगा और इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 78% गिर गया। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। शेयरों की बात करें तो आज नतीजे आने से पहले मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयर बीएसई पर 1.15% की बढ़त के साथ ₹4913.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.54% उछलकर ₹4932.75 तक पहुंच गया था।
