विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयरों में 1 अप्रैल को 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 4332 रुपये के हाई तक गया। बाद में 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 4180.90 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल एक दिन पहले कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के महानिदेशक विलियम वॉल्श को अपना नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की। वह इस साल 3 अगस्त या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं। 10 मार्च को तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स ने अचानक से पद से इस्तीफा दे दिया था।
