निफ्टी 50 बेंचमार्क इंडेक्स में फेरबदल हो रहा है। एनएसई इंडेक्स सब-कमेटी ने बदलावों को मंजूरी दे दी है और अब ये 30 सितंबर से लागू होंगे। बदलावों के तहत निफ्टी 50 इंडेक्स में मैक्स हेल्थकेयर और इंटरग्लोब एविएशन को शामिल किया जाने वाला है। वहीं इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प को इंडेक्स से बाहर किया जाएगा। ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, निफ्टी 50 में शामिल किए जाने से इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 53.7 करोड़ डॉलर तक का निवेश आकर्षित कर सकते हैं।
