IndiGo का शेयर आगे देख सकता है ₹5300 का लेवल, बिजनेस क्लास के ऐलान से ब्रोकरेज खुश

Indigo Stock Price: इंडिगो का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 67 प्रतिशत मजबूत हुई है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 55.29 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इंडिगो 14 नवंबर 2024 से यात्रा के लिए बिजनेस क्लास की बुकिंग 6 अगस्त से शुरू करेगी। एकतरफा किराया 18,018 रुपये से शुरू होगा

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 8:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म्स को Indigo के प्रीमियमाइजेशन के कारण मीडियम टर्म में यील्ड को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Indigo Share Price: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 14 नवंबर से चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और मुंबई सहित 12 घरेलू मार्गों पर अपनी उड़ानों में ‘बिजनेस क्लास’ की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी के इस प्लान से ब्रोकरेज फर्म्स खुश हैं और इंडिगो शेयर के लिए पॉजिटिव बने हुए हैं। ब्रोकरेज फर्म्स को एयरलाइन के प्रीमियमाइजेशन के कारण मीडियम टर्म में यील्ड को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने Indigo शेयर के लिए 'ओवरवेट' कॉल बरकरार रखते हुए 4,950 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। एमके ग्लोबल ने 'बाय' रेटिंग और 5,300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। एमके ग्लोबल का टारगेट प्राइस, शेयर के बीएसई पर 5 अगस्त को बंद भाव से 25 प्रतिशत ज्यादा है।

एक साल में इंडिगो शेयर 67% मजबूत


इंडिगो का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 67 प्रतिशत मजबूत हुई है। 6 महीने में शेयर 33 प्रतिशत चढ़ा है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 55.29 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

निफ्टी के लिए 24210 का लेवल पार होना जरूरी, तब शॉर्ट कवरिंग में 24331-24445-24510 का स्तर संभव - वीरेंद्र कुमार

6 अगस्त से शुरू होगी बिजनेस क्लास की बुकिंग

घरेलू स्तर पर प्रीमियम यात्रियों की बढ़ती संख्या को भुनाने के लिए इंडिगो 14 नवंबर 2024 से यात्रा के लिए बिजनेस क्लास की बुकिंग 6 अगस्त से शुरू करेगी। एकतरफा किराया 18,018 रुपये से शुरू होगा। इंडिगो "ब्लूचिप" लॉयल्टी प्रोग्राम भी लॉन्च करेगी, जो सितंबर के आसपास शुरू होगा। ‘बिजनेस’ श्रेणी के यात्रियों को विशेष भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। एक अधिकारी के अनुसार, ए321 नियो विमानों में तीन लाइंस में 4 सीट के हिसाब से कुल 12 सीट होंगी। इन विमानों में कुल 220 सीट होंगी, जिनमें से 12 बिजनेस और 208 इकोनॉमी क्लास की होंगी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

अमेरिका, यूरोप, जापान...हर तरफ शेयर बाजार में कोहराम, क्या US मार्केट में आ गई है मंदी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।