Get App

Oil Sensitive Stocks: Indigo समेत ये स्टॉक्स बने रॉकेट, कच्चे तेल की नरमी ने भरा जोश

Oil Sensitive Stocks: कच्चे तेल के भाव आज तेजी से नीचे फिसल गए और लुढ़कते हुए यह प्रति बैरल $90 के नीचे आ गया। ऐसे में मार्केट में काफी रौनक छा गई और सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती कारोबार में ही 1-1% से अधिक उछल पड़े। वहीं कच्चे तेल में नरमी के चलते इंडिगो (Indigo) समेत कई स्टॉक्स रॉकेट बन गए तो कुछ स्टॉक्स टूट गए। जानिए कच्चे तेल के भाव में गिरावट का किन स्टॉक्स पर असर पड़ा और क्यों

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 11:53 AM
Oil Sensitive Stocks: Indigo समेत ये स्टॉक्स बने रॉकेट, कच्चे तेल की नरमी ने भरा जोश
Oil Sensitive Stocks: कच्चे तेल की फिसलन ने मार्केट में रौनक तो बिखेरी है लेकिन इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ के भाव उछल पड़े तो कुछ फिसल गए और यह कच्चे तेल के इस्तेमाल के हिसाब से हुआ।

Oil Sensitive Stocks: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा तो स्टॉक मार्केट में रौनक छा गई। इसके चलते कच्चे तेल के चलते जिनकी लागत पर असर पड़ता है, उन कंपनियों के स्टॉक्स उछल पड़े। एक तरफ दिग्गज एविएशन कंपनी इंडिगो (Indigo) के शेयर 3% से अधिक उछल पड़े तो तेल बेचने वाली सरकारी कंपनियों एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) के शेयर 3-4% चढ़ गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो शुरुआती कारोबार में ही ये 1-1% से अधिक उछल पड़े। सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23450 के पार पहुंच गया।

क्यों फिसला कच्चा तेल?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के साथ इस वीकेंड तक शांति समझौता हो सकता है। जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी से इसक बात की उम्मीद बढ़ी है कि एनर्जी सप्लाई सामान्य हो सकती है जिससे तेल के भाव में रिस्क प्रीमियम कम हो जाएगा। इस वजह से बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिसल गया और प्रति बैरल यह $90 के नीचे आ गया।

किन स्टॉक्स पर कैसे पड़ा कच्चे तेल की फिसलन का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें