Indigo Shares: ब्रोकरेज फर्मों ने इस कारण बढ़ाया टारगेट प्राइस, फटाक से 4% उछल गए शेयर

Indigo Share Price: दो वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और एचएसबीसी ने इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इसके चलते निवेशक इंडिगो के शेयर पर टूट पड़े और यह 4 फीसदी उछल गया। जानिए ब्रोकरेजेज ने विमान कंपनी में निवेश का टारगेट प्राइस क्यों बढ़ाया है और अब निवेश के लिए नया टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 12:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस महीने की शुरुआत में 5 अगस्त को IndiGo ने इंडिगो स्ट्रेच पेश किया था। यह इसका नया कस्टमाइज्ड बिजनेस क्लास प्रोडक्ट है।

Indigo Share Price: दिग्गज एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) पर ब्रोकरेज के भरोसे ने इसके शेयरों में चाबी भर दी। वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों जेफरीज और एचएसबीसी ने ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश को देखते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इसके चलते इंडिगो के शेयर 4 फीसदी उछल गए। कुछ निवेशकों ने इस तेजी का फायदा उठाया और मुनाफावसूली की लेकिन भाव अधिक नीचे नहीं आ पाए। फिलहाल BSE पर यह 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 4432.05 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 4.01 फीसदी उछलकर 4471.15 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

Indigo में निवेश के लिए क्या है टारगेट प्राइस?

जेफरीज ने इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड कर होल्ड से बाय कर दी है। जेफरीज ने इसके टारगेट प्राइस को भी 4400 रुपये से बढ़ाकर 5225 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिगो लगातार आगे बढ़ रही है और यह नई शुरुआत कर रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक एक से डेढ़ साल में लगातार चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं और ऑपरेशनल फ्रंट पर इसका परफॉरमेंस शानदार रहा हैं और आगे भी इसके ग्रोथ की तगड़ी गुंजाइश है।


वहीं एचएसबीसी ने इसकी खरीदारी की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5165 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिगो ने बिजनसे क्लास लॉन्च कर विस्तारा और एयर इंडिया मे एकाधिकार को तोड़ दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसमें मार्जिन बहुत अधिक न मिले लेकिन कॉरपोरेट ट्रैफिक के जिस फायदे से यह चूक रही थी, अब वैसा नहीं होगा।

इंडिगो ने इस महीने पेश किया IndiGo Stretch

इस महीने की शुरुआत में 5 अगस्त को इंडिगो ने इंडिगो स्ट्रेच पेश किया था। यह इसका नया कस्टमाइज्ड बिजनेस क्लास प्रोडक्ट है। इसके तहत यह दिल्ली से देश के सभी 12 मेट्रो शहरों के लिए प्रीमियम हवाई सफर कराएगी। हर फ्लाईट में बिजनेस क्लास की 12 सीटें होंगी। पहली बिजनेस क्लास फ्लाईट दिल्ली से मुंबई के बीच नवंबर के मध्य तक होगी।

Embassy REIT और कॉमनवेल्थ बैंक के बीच रिकॉर्ड डील, लीज पर लेगा 8 लाख स्क्वॉयर फीट ऑफिस स्पेस

NSE के सर्कुलर से परेशान Zerodha, ट्रेडर्स और निवेशकों को भी लगा करारा झटका

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।