Get App

Indigo शेयर ने छुआ 52 सप्ताह का नया हाई, अभी और 18% की आ सकती है तेजी

Indigo Share Price: इंडिगो शेयर ने 31 मार्च 2023 को 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,825.30 रुपये छुआ था। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 1.36 लाख करोड़ रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, शेयर ने पिछले 6 महीनों में 46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.13 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 36.87 प्रतिशत है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 5:00 PM
Indigo शेयर ने छुआ 52 सप्ताह का नया हाई, अभी और 18% की आ सकती है तेजी
बजट एयरलाइन Indigo का शेयर अब 3604 रुपये के कनसेंसस के बेहद करीब है।

Indigo Share Price: बजट एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर ने 1 अप्रैल को 1 साल का नया हाई क्रिएट किया। शेयर सुबह बीएसई पर हरे निशान में 3560.85 रुपये पर खुला और दिन में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 3606.55 रुपये तक चला गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग फ्लैट रहकर 3548.05 रुपये पर सेटल हुआ।

लगभग दो सप्ताह पहले ही कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए 4200 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। यह बीएसई पर 28 मार्च को इंडिगो शेयर के बंद भाव 3544.50 रुपये से करीब 18.5 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले एक साल में Indigo शेयर ने 86.6 प्रतिशत की मजबूती देखी है। वहीं 2024 में अब तक शेयर 19 प्रतिशत चढ़ा है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, इंडिगो शेयर अब 3604 रुपये के कनसेंसस के बेहद करीब है। जब किसी पब्लिक कंपनी के स्टॉक को कवर करने वाले एनालिस्ट, उस स्टॉक के लिए इंडीविजुअल अर्निंग्स अनुमान या बाय/सेल रेटिंग देते हैं तो इन आंकड़ों का एवरेज कनसेंसस ​एस्टिमेट कहलाता है। यह एस्टिमेट कंपनी की परफॉरमेंस के लिए एक बेंचमार्क के तौर पर इस्तेमाल होता है और इससे कोई भी डेविएशन स्टॉक की कीमत पर बड़ा असर डाल सकता है।

UBS को इंडिगो शेयर से क्या उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें