Get App

IndiGo के शेयरों में 4 साल की सबसे बड़ी तेजी, 11% उछला भाव; इन 3 वजहों से मची खरीदारी की होड़

IndiGo Shares: इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयरों में बुधवार 8 अप्रैल को भारी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 11% तक उछल गए। यह पिछले 4 सालों यानी फरवरी 2022 के बाद इस शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में पांच दिन यह शेयर हरे निशान में रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 11:34 AM
IndiGo के शेयरों में 4 साल की सबसे बड़ी तेजी, 11% उछला भाव; इन 3 वजहों से मची खरीदारी की होड़
IndiGo Shares: इंडिगो ने 2 अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था

IndiGo Shares: इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयरों में बुधवार 8 अप्रैल को भारी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 11% तक उछल गए। यह पिछले 4 सालों यानी फरवरी 2022 के बाद इस शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में पांच दिन यह शेयर हरे निशान में रहा है और इस दौरान यह 20.3% चढ़ चुका है।

AERA के फैसले से मिला बड़ा सपोर्ट

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) का हालिया फैसला है। अथॉरिटी ने देस के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती का ऐलान किया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। यह राहत सभी घरेलू उड़ानों के लिए तीन महीने तक लागू रहेगी।

यह कदम केंद्र सरकार के निर्देश पर लिया गया है, ताकि मिडिल ईस्ट संकट के बीच एयरलाइन कंपनियों को राहत मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें