IndiGo Stock Price: एक्सपर्ट ने दिया 6140 रुपये का टारगेट प्राइस, क्या अभी इंडिगो के शेयरों में निवेश करना चाहिए?

IndiGo Stock Price: ब्रोकरेज फर्म HSBC और Jefferies ने कंपनी की लीडरशिप में बदलाव के बाद इंडिगो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि एनालिस्ट्स को कंपनी की स्ट्रेटेजी में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement
11 बजे कंपनी का शेयर 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 4,412 रुपये पर चल रहा था।

IndiGo Stock Price: इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 11 मार्च को अच्छी तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 3 फीसदी तक चढ़ गया था। हालांकि, बाद में यह तेजी सुस्त पड़ गई। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने तुरंत प्रभाव से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था।

शुरुआती कारोबार में 4500 रुपये पार कर गया था स्टॉक

11 मार्च को बाजार खुलने पर InterGlobe Aviation का शेयर 2.8 फीसदी चढ़कर 4,503 रुपये पर पहुंच गया था। उसके बाद तेजी सुस्त पड़ गई। 11 बजे कंपनी का शेयर 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 4,412 रुपये पर चल रहा था। 10 मार्च को यह शेयर 3.4 फीसदी चढ़कर 4,380 रुपये पर बंद हुआ था।


ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर खरीदने की दी है सलाह

ब्रोकरेज फर्म HSBC और Jefferies ने कंपनी की लीडरशिप में बदलाव के बाद इंडिगो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि एनालिस्ट्स को कंपनी की स्ट्रेटेजी में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। HSBC ने इंडिगो के शेयर के लिए 5,860 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एल्बर्स ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

सीईओ बदलने का असर कंपनी के कामकाज पर नहीं पड़ेगा

एचएसबीसी ने हालांकि कहा है कि दिसंबर में कंपनी की हवाई सेवाओं में आई बाधा का हाथ इस्तीफा देने के उनके फैसले में हो सकता है। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीईओ बदलने का असर कंपनी के स्ट्रेटेजिक डायरेक्शन पर नहीं पड़ेगा। कंपनी का फोकस ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ाने पर बना रहेगा।

जेफरीज ने शेयर के लिए 6140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया

Jefferies ने भी इंडिगो के शेयरों को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने इस शेयर के लिए 6,140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एल्बर्स ने इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं का विस्तार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट (बड़े विमान) का इस्तेमाल शुरू करने का प्लान उन्होंने ही बनाया था। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि इससे पहले फाउंडर और एमडी राहुल भाटिया की निगरानी में लीडरशिप में बदलाव का प्रोसेस आसान रहा है।

यह भी पढ़ें: Buzzing Stocks: इंफ्रा कंपनी के शेयर में 16% की तूफानी तेजी, मिला ₹401 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिसंबर में एयरलाइंस की सेवाओं में आई थी बड़ी बाधा

इंडिगो की हवाई सेवाओं पर दिसंबर 2025 में काफी बाधा आई थी। कंपनी की करीब 4,500 फ्लाइट्स में देरी हुई थी या कंपनी को उन्हें कैंसिल करना पड़ा था। इसका असर एयरलाइंस के रेवेन्यू पर भी पड़ा था। कंपनी का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 78 फीसदी गिरकर 550 करोड़ रुपये रह गया था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 6 फीसदी गिरकर 23,472 करोड़ रुपये था।

इस महीने 9 फीसदी गिरा है इंडिगो का शेयर

बीते कुछ सत्रों में इंडिगो के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस महीने शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इसके मुकाबले निफ्टी में इस महीने करीब 3.7 फीसदी गिरावट आई है। यह देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।