Upper Circuit Stocks: हाल ही में लिस्ट हुई इंडो-एमआईएम के शेयरों ने आज तेज धमाल मचाया और लिस्टिंग के एक महीने के भीतर ही निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। जून 2026 के धमाकेदार कारोबार नतीजे पर शेयर उछलकर 10% के अपर सर्किट पर चले गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते यह फिर ₹946.95 के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। यह इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।
