INDO SMC IPO Listing: इंडो एसएमसी के शेयरों की आज BSE SME पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 110 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹149 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹149.00 पर ही एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹141.55 (INDO SMC Share Price) के लोअर सर्किट तक आ गया। हालांकि निचले स्तर पर रिकवरी के चलते उछलकर यह ₹156.45 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस अपर लेवल पर हल्की मुनाफावसूली के साथ यह ₹154.80 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 3.89% घाटे में हैं।
