Get App

Airtel ने बढ़ाई हिस्सेदारी, Indus Towers पहुंचा एक साल के हाई पर, सिटी ने तीन वजहों से दी खरीदारी की सलाह

Indus Towers Shares: प्रमोटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई तो इंडस टावर्स के शेयर एक साल के नए हाई पर चले गए। साथ ही ब्रोकरेज फर्म सिटी ने तीन वजहों से इसे फिर खरीदारी की रेटिंग दी है। चेक करें कि एयरटेल की कंपनी में अब कितनी हिस्सेदारी है और सिटी के बुलिश रुझान की तीन वजहें क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:20 PM
Airtel ने बढ़ाई हिस्सेदारी, Indus Towers पहुंचा एक साल के हाई पर, सिटी  ने तीन वजहों से दी खरीदारी की सलाह
ब्रोकरेज फर्म Citi ने Indus Towers को खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹540 पर फिक्स किया है।

Indus Towers Shares: देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन कंपनी इंडस टावर्स के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिखा। यह दबाव ऐसे समय में आया है, जब इंडस टावर्स में टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी और इंडस टावर्स की प्रमोटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। आज इंडस टावर्स के शेयर बीएसई पर 0.26% की गिरावट के साथ ₹472.40 (Indus Towers Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.13% फिसलकर ₹468.00 तक आ गया था। हालांकि इस गिरावट से पहले यह 0.70% उछलकर ₹476.95 तक पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।

Indus Towers में Bharti Airtel की कितनी हिस्सेदारी?

इंडस टावर्स की प्रमोटर कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स के 12 लाख शेयर और खरीदे हैं। इस महीने की शुरुआत में 5 फरवरी से लेकर अब तक भारती एयरटेल इसके 45 लाख शेयर खरीद चुकी है। इस खरीदारी के साथ ही इंडस टावर्स में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 51.18% हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर 2025 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इंडस टावर्स में इसकी हिस्सेदारी 51.03% थी।

Citi क्यों है इंडस टावर्स पर बुलिश?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें