Clean Max IPO: ₹3,100 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, निवेश से पहले जान लें ये 11 अहम बातें
Clean Max IPO: क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक क्लीन मैक्स एंवायरो देश की सबसे बड़ी C&I (कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है।अब इसके लिस्टिंग की तैयारी है जिसका आईपीओ के प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए भी शेयरों की बिक्री होगी। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है?
Clean Max IPO: क्लीन मैक्स के आईपीओ के तहत ₹1,200 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे
Clean Max IPO: क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के ₹3,100 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। पहले यह आईपीओ अगस्त 2025 के शुरुआती कागजात के मुताबिक ₹5200 करोड़ का था। इसका आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे तो साथ ही ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। यहां इस आईपीओ से जुड़ी 11 अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।
1. प्राइस बैंड और लॉट साइज
क्लीन मैक्स के ₹3,100 करोड़ के आईपीओ में ₹1000-₹1053 के प्राइस बैंड और 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। कंपनी के एंप्लॉयीज को हर शेयर पर ₹100 का डिस्काउंट मिलेगा जिनके लिए ₹30 करोड़ के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।
2. अहम डेट्स
क्लीन मैक्स का आईपीओ आज 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 26 फरवरी को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 2 मार्च को एंट्री होगी।
3. एंकर बुक
आईपीओ खुलने से पहले कंपनी का एंकर बुक 20 फरवरी को खुलेगा।
4. ग्रे मार्केट में स्थिति यानी GMP
ग्रे मार्केट में क्लीन मैक्स के शेयरों को लेकर फिलहाल कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।
5. आईपीओ में कितने शेयर होंगे जारी
क्लीन मैक्स के आईपीओ के तहत ₹1,200 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले 1,80,43,684 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए इसके प्रमोटर्स कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (डीआईएफसी) लिमिटेड और केमपिंक एलएलपी के साथ-साथ निवेशक ऑगमेंट इंडिया 1 होल्डिंग्स एलएलसी और डीएसडीजी होल्डिंग्स एपीएस अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे।
6. रजिस्ट्रार
क्लीन मैक्स के आईपीओ का रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम है यानी कि शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसकी साइट पर जारी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे कि कितने शेयर मिले। इसके अलावा बीएसई की साइट पर भी स्टेटस देख सकेंगे।
7. कैसे होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल?
ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1,125.00 करोड़ कर्ज क्लीन मैक्स अपना और अपनी सब्सिडरीज का कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी।
8. कितनी बड़ी है कंपनी?
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2026 तक के आंकड़ों के हिसाब से क्लीन मैक्स एंवायरो देश की सबसे बड़ी C&I (कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है। 31 जुलाई, 2025 तक के आंकड़ों के हिसाब से कंपनी के पास 2.54 गीगावाट की ऑपरेशनल, ओन्ड और मैनेज्ड कैपेसिटी है और एक अतिरिक्त 2.53 गीगावाट की कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी है जिस पर अभी काम हो रहा है।
9. क्या है कंपनी के पोर्टफोलियो में?
क्लीन एनर्जी लॉन्ग-टर्म PPAs (पावर पर्चेज एग्रीमेंट्स) और EAPAs (एनर्जी एट्रिब्यूट पर्चेज एग्रीमेंट्स) के जरिए ग्राहकों को रिन्यूएबल एनर्जी की बिक्री करती है। साथ ही यह प्रोजेक्ट के पूरे लाइफटाइम के लिए जमीन, एवैकुएशन इंफ्रा, ईपीसी सर्विसेज, पावर एवैकुएशन और ओएंडएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) जैसी सर्विसेज ऑफर करती है और कॉर्बन सर्विसेज भी यह देती है।
10. कैसी है कारोबारी सेहत?
क्लीन मैक्स के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹59.47 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था जो वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹37.64 करोड़ रह गया और फिर वित्त वर्ष 2025 में यह ₹19.43 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना % की रफ्तार (CAGR) से बढ़कर ₹1,610.34 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹19.00 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹969.35 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹10,121.46 करोड़ का टोटल कर्ज था।
11. आईपीओ से पहले फंडिंग में जुटाए ₹1185 करोड़
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने आईपीओ से पहले ₹1,185 करोड़ जुटाए थे जिसमें ₹296.8 करोड़ प्री-आईपीओ प्लेसमेंट रहा। इस राउंड में टेमासेक होल्डिंग्स ने जोंगसोंग इंवेस्टमेंट्स और बेन कैपिटल एडवाइजर्स समेत अन्य निवेशकों ने हिस्सा लिया। इसके तहत कंपनी ने 6 फरवरी को जोंगसोंग इंवेस्टमेंट्स को प्रति शेयर ₹1053 के भाव पर 28.19 लाख शेयर ₹296.8 करोड़ में जारी किए।
उसी दिन BGTF One Holdings DIFC और KEMPINC LLP ने 84.34 लाख शेयर (7.94% होल्डिंग) समान भाव पर ₹888.1 करोड़ में जोंगसोंग इन्वेस्टमेंट्स, बेन कैपिटल एडवाइजर्स की जीएसएस इंडिया अपॉर्चुनिटीज एआईएफ स्कीम आई, नियो डिजिटल इन्वेस्टमेंट्स, अंजलि आशुतोष तपारिया और अरुणा संजीव तपारिया को बेच दी। इस लेन-देन के बाद BGTF की हिस्सेदारी कंपनी में 39.58% से घटकर 31.42% तो KEMPINC की होल्डिंग 14.06% से फिसलकर 12.86% पर आ गई।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।