Get App

बैंकिंग स्टॉक का सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार कमाई, राजेश पालवीय से जानें शानदार कॉल्स

आज दोपहर के दौरान 18100 की पुट में आज सबसे ज्यादा नई पोजिशन जुड़ती हुई नजर आई। जबकि सबसे ज्यादा पुट OI 18000 पर दिखाई दिया। इसके अलावा निफ्टी में 18150 और 18200 पर अच्छी कॉल राइटिंग दिखाई दी। बैंक निफ्टी पर भी पुट राइटर्स ज्यादा एग्रेसिव नजर आये। बैंक निफ्टी में 42500 के कॉल राइटर्स ने अपनी पोजिशन काटनी शुरू कर दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 3:00 PM
बैंकिंग स्टॉक का सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार कमाई, राजेश पालवीय से जानें शानदार कॉल्स
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने Titan के स्टॉक में Future में खरीदारी करने की सलाह दी। उनका मानना है कि इसमें 2660 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

बाजार में आज भी कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18100 के ऊपर टिका है। बैंक निफ्टी आज निफ्टी के मुकाबले कहीं बेहतर परफॉर्म कर रहा है। निफ्टी पर आज पुट राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। 18100 की पुट में आज सबसे ज्यादा नई पोजीशन जुड़ी है। वहीं सबसे ज्यादा पुट OI 18000 पर है। वहीं 18150 और 18200 पर अच्छी कॉल राइटिंग है। कॉल और पुट के आंकड़ों से बाजार के एक छोटे दायरे में ही रहने के संकेत दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी पर भी पुट राइटर्स ज्यादा एग्रेसिव नजर आये। 42500 के कॉल राइटर्स ने अपनी पोजिशन काटनी शुरू कर दी। अब वो 43000 के स्तर पर आ गये हैं। वहीं 42500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग है। 43000 के स्तर पर भी पुट राइटर्स एक्टिव हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। राजेश ने शानदार कॉल्स के साथ कमाई वाला सस्ता ऑप्शन भी दिया

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

राजेश पालवीय ने कहा कि आज के पुट राइटर्स और कॉल राइटर्स के आंकड़ों के मुताबिक कल की वीकली एक्सपायरी के लिए बाजार रेंज बाउंड ही कारोबार करता हुआ नजर आयेगा। निफ्टी में 18200 से 18250 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। लिहाजा हमारी बाय ऑन डिप्स की रणनीति होगी। इसमें 18050 के स्टॉपलॉस के साथ डिप पर खरीदारी करने की सलाह होगी।

वायदा के स्टॉक्स में कमाई होगी शानदार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें