Get App

IndusInd Bank Q4 results: इंडसइंड बैंक को 533 करोड़ प्रॉफिट, डिविडेंड का भी ऐलान

IndusInd Bank Q4 results: इंडसइंड बैंक का मार्च तिमाही का मुनाफा एनालिस्ट्स की उम्मीद से ज्यादा है। एनालिस्ट्स ने 389 करोड़ रुपये मुनाफा का अनुमान लगाया था। एक साल पहले की मार्च तिमाही में बैंक इंडसइंड बैंक को बड़ा नुकसान हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 5:41 PM
IndusInd Bank Q4 results: इंडसइंड बैंक को 533 करोड़ प्रॉफिट, डिविडेंड का भी ऐलान
24 अप्रैल को इंडसइंड बैंक का शेयर 1.2 फीसदी गिरकर 850 रुपये पर बंद हुआ।

IndusInd Bank Q4 results: इंडसइंड बैंक फिर से प्रॉफिट में आ गया है। बैंक ने 24 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान बैंक को 533 करोड़ रुपये प्रॉफिट हुआ। बैंक अब मुश्किल दौर से बाहर निकलता दिख रहा है। बैंक ने मार्च तिमाही में कम प्रोविजनिंग किया है। एसेट क्वालिटी में भी इम्प्रूवमेंट दिखा है।

एनालिस्ट्स की उम्मीद से ज्यादा मुनाफा

बैंक का मार्च तिमाही का मुनाफा एनालिस्ट्स की उम्मीद से ज्यादा है। एनालिस्ट्स ने 389 करोड़ रुपये मुनाफा का अनुमान लगाया था। एक साल पहले की मार्च तिमाही में बैंक इंडसइंड बैंक को बड़ा नुकसान हुआ था। इसकी बड़ी वजह बैंक के इनटर्नल डेरिवेटिव्स की अकाउंटिंग में गड़बड़ी थी। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 1.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

26 जून डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें