IndusInd Bank Share Price: Q2 के नतीजे पर 2% चढ़ा शेयर, अब निकालें मुनाफा या अभी और भागेगा ऊपर?

IndusInd Bank Share Price: सितंबर तिमाही में घाटे से मुनाफे में आने और एसेट क्वालिटी में सुधार ने इंडसइंड बैंक के शेयरों की चमक बढ़ा दी। जानिए बैंक के लिए सितंबर तिमाही कैसी रही है और इसके शेयर किस भाव तक जा सकते हैं, इसे लेकर ब्रोकरेज फर्मों का क्या कहना है

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सितंबर 2026 तिमाही में IndusInd Bank सालाना आधार पर ₹437 करोड़ के घाटे से ₹1,242 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गया।

IndusInd Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर लेंडर इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आने, एसेट क्वालिटी में सुधार और प्रोविजन्स में कमी ने इसके शेयरों में जोश भरा। हालांकि NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) पर दबाव अहम चिंता बना हुआ है जिसने शेयरों की अधिकतर तेजी खा ली। आज बीएसई पर यह 0.81% की बढ़त के साथ ₹841.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.33% उछलकर ₹854.45 तक पहुंचा था। एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो 30 मार्च 2026 को बीएसई पर एक साल के निचले स्तर ₹750.45 से चार ही महीने में 43.62% उछलकर 22 जुलाई 2026 को एक साल के हाई ₹1077.80 पर पहुंच गया।े

IndusInd Bank के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

सितंबर 2026 तिमाही में इंडसइंड बैंक सालाना आधार पर ₹437 करोड़ के घाटे से ₹1,242 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) भी 3.6% बढ़कर ₹4,569 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (प्रोविजन्स छोड़कर और अन्य एडजस्टमेंट्स के साथ) 40.4% बढ़कर ₹2,875 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा और ग्रास एनपीए 3.25% से 2.73% और नेट एनपीए 0.95% से 0.83% पर आ गया।


अब आगे की बात करें तो मैनेजमेंट को उम्मीद है कि लोन ग्रोथ इंडस्ट्री के ग्रोथ के हिसाब से रहेगी और फोक सिक्योर्ड रिटेल लेंडिंग और MSMEs लोन पर रहेगा। बैंक को यह भी भरोसा है कि NIM पर जो दबाव है, उससे अगले दो तिमाहियों में बैंक उबर जाएगा। सितंबर तिमाही में FCNR (B) यानी फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट डिपॉजिट्स के चलते एनआईएम को 7-8 बेसिस प्वाइंट्स का झटका लगा।

इंडसइंड बैंक का लक्ष्य अब मार्च 2027 तिमाही में 1% का RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) हासिल करने का है तो मीडियम टर्म में 1.75%-1.8% का है। अभी यह 0.82% पर है।

मैनेजमेंट का मानना है कि क्रेडिट कॉस्ट में आगे खास कमी के आसार नहीं है तो अब मुनाफे में रिकवरी मार्जिन में सुधार और फीस से कमाई पर निर्भर है। इसके अलावा माइक्रोफाइनेंस में करीब आठ तिमाहियों बाद ग्रोथ आई लेकिन बैंक कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के सूखे से प्रभावित इलाकों में लोन बांटने को लेकर काफी सतर्क है।

क्या है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने ₹760 के टारगेट प्राइस के साथ इंडसइंड बैंक को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बैंक का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा, जिसे नॉन-इंटेरेस्ट इनकम से सपोर्ट मिला तो दूसरी तरफ चुनौतियों के बने रहने और मार्जिन पर दबाव के बावजूद RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) में सुधार हुआ है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मार्च 2027 तिमाही में बैंक ने RoA का जो लक्ष्य तय किया है, वह तो हासिल हो सकता है लेकिन मीडियम टर्म का लक्ष्य पाने में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने ₹870 के टारगेट प्राइस के साथ इंडसइंड बैंक को सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सितंबर तिमाही में ₹1240 करोड़ का मुनाफा उसके अनुमान से 12% अधिक रहा। इसे फीस से मजबूत कमाई और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी से सपोर्ट मिला। यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि एनआईआई सालाना आधार पर 3.6% बढ़ गया लेकिन एनआईएम में तिमाही आधार पर 3.23% पर आ गया क्योंकि इस पर FCNR(B) से जुड़ी यील्ड और लोन और डिपॉजिट मिक्स मे बदलाव का दबाव पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि CASA (करंट अकाउंट एंड सेविंग्स अकाउंट) की कमजोरी और फंडिंग कॉस्ट के दबाव से मार्जिन रिकवरी पर दबाव दिख सकता है।

Netweb धड़ाम, 4 गुना बढ़ा मुनाफा और रेवेन्यू, लेकिन इस कारण 5% टूट गया शेयर

Gold-Silver Outlook: तेज बिकवाली के बाद संभले सोना-चांदी! खरीदारी से पहले इस हफ्ते इन बातों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।