देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, सलिल पारेख (Salil Parekh) ने इनसाइडर ट्रेडिंग के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोपों का सेटलमेंट कर लिया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने गुरुवार 27 जून को यह जानकारी दी। SEBI ने कहा कि पारेख ने इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं करने के कारण 25 लाख रुपये का भुगतान करने पर सहमति जताई है। सुबह 11.15 बजे के करीब, NSE पर इंफोसिस के शेयर 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 1,546.75 रुपये के भाव पर कारोबारर कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। वहीं पिछले एक साल में इसने निवेशकों को करीब 21 फीसदी का रिटर्न दिया है।
