Inox India IPO Listing: क्रॉयोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली आईनॉक्स इंडिया (Inox India) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। ऑफर फॉर सेल इश्यू होने के बावजूद इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 61 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 660 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE पर इसकी 933.15 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.39 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Inox India Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद यह टूट गया।
