Gainers & Losers: फेड आउटकम से पहले बाजार में दिखा दबाव, 18 सितंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

आइनॉक्स विंड को टर्नकी बेसिस पर 550 MW विंड कैपेसिटी के एग्जीक्यूशन के लिए IGREL Renewables से लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) हासिल हुआ है। प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में आइनॉक्स विंड विंड टर्बाइन जनरेटर्स (WTGs) को सप्लाई, इंस्टॉल और उनकी कमीशनिंग करेगी। इस खबर के बाद शेयर बढ़त लेकर बंद हुआ

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
आइनॉक्स विंड को टर्नकी बेसिस पर 550 MW विंड कैपेसिटी के एग्जीक्यूशन के लिए IGREL Renewables से लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) हासिल हुआ है।

फेड आउटकम से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए। IT, फार्मा, मेटल, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, PSE, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131.43 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 82,948.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.00 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,377.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Restaurant Brands Asia | CMP: Rs 107 | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। RESTAURANT BRANDS ASIA में 1.07 करोड शेयरों में सौदा हुआ। इसकी लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 113 करोड़ है।


Reliance Infrastructure | CMP: Rs 283 | आज यह शेयर 20 फीसदी की बढ़त आई और शेयर अपर सर्किट में लॉक हुआ। कंपनी ने स्टैंडअलोन एक्सटर्नल कर्ज घटाया है। स्टैंडअलोन एक्सटर्नल डेट 3,831 करोड़ रुपये से घटाकर `475 करोड़ रुपये किया। बैंक और फाइनेंशियल संस्थानों के कर्ज खत्म किए।

DCM Shriram Industries | CMP: Rs 199.5 |डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 18 सितंबर को 4 फीसदी से अधिक की तेजी आई। कंपनी के शेयरों का भाव 200 रुपये के ऊपर पहुंच गया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि BSE ने कंपनी के प्रस्तावित विलय योजना को हरी झंडी दे दी है। BSE ने अपनी रिपोर्ट में प्रस्तावित मर्जर पर कोई भी आपत्ति नहीं जारी की। श्रीराम इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने एक साल पहले 'लिली कमर्शियल' को DCM श्रीराम इंडस्ट्रीज के साथ मर्ज करने की योजना को मंजूरी दी थी। अब बोर्ड ने DCM श्रीराम इंडस्ट्रीज को दो अलग-अलग कंपनियों में बांटने की मंजूरी दी है- डीसीएम श्रीराम फाइन केमिकल्स और डीसीएम श्रीराम इंटरनेशनल।

REC | CMP: Rs 546 | गुजरात में चौथे ग्लोबल रिएन्यूबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट समित में कंपनी 1.12 लाख करोड़ रुपये के एक नॉन-बाइंडिंग फाइनेंशियल कमिटमेंट किया है। इस खबर के बाद शेयर में आज 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली।

Torrent Power | CMP: Rs 1,931 | आज यह शेयर 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से 40 वर्षों के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट से 1,500 मेगावाट एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी की खरीद के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है।

Vakrangee | CMP: Rs 22 | आज यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। कंपनी ने अपने नेटवर्क में हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

Inox Wind | CMP: Rs 223 | आइनॉक्स विंड को टर्नकी बेसिस पर 550 MW विंड कैपेसिटी के एग्जीक्यूशन के लिए IGREL Renewables से लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) हासिल हुआ है। प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में आइनॉक्स विंड विंड टर्बाइन जनरेटर्स (WTGs) को सप्लाई, इंस्टॉल और उनकी कमीशनिंग करेगी। इस खबर के बाद शेयर बढ़त लेकर बंद हुआ।

SBI Cards | CMP: Rs 780 | एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने आज 18 सितंबर को कहा कि वह नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके 5000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने एक या अधिक किस्तों में सिक्योरिटीज के प्राइवेट प्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने आज 18 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी के शेयरों में आज 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

ZEE | CMP: Rs 135 | स्टार इंडिया ने ZEE पर 94 करोड़ डॉलर (करीब 8 हजार करोड़ रुपये) के नुकसान की भरपाई के लिए केस फाइल किया है। अब जी एंटरटेनमेंट ने इन दावों को आधारहीन बताया है। जी एंटरटेनमेंट के शेयर आज बीएसई पर 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 131.25 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 131.00 रुपये के भाव तक टूट गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।