Inox Wind के शेयरों में 10% की भारी तेजी, प्रमोटर ने किया ₹900 करोड़ का निवेश, कर्ज-मुक्त हो जाएगी कंपनी

Inox Wind Share Price: आईनॉक्स विंड के शेयर आज 4 जुलाई को शुरुआती कारोबारी में 10 फीसदी से भी अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसकी प्रमोटर, आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड ने कंपनी में 900 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया है। प्रमोटर ने इस राशि को 28 मई 2024 को एक ब्लॉक डील के जरिए आईनॉक्स विंड लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाया था

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 10:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Inox Wind ने पिछले एक साल में 283% का बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Inox Wind Share Price: आईनॉक्स विंड के शेयर आज 4 जुलाई को शुरुआती कारोबारी में 10 फीसदी से भी अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसकी प्रमोटर, आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड ने कंपनी में 900 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया है। प्रमोटर ने इस राशि को 28 मई 2024 को एक ब्लॉक डील के जरिए आईनॉक्स विंड लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाया था। इस ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 2.75 करोड़ शेयर या करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचा गया था। यह पूरी डील 151 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई थी और डील की कुल वैल्यू करीब 400 करोड़ रुपये थी।

आईनॉक्स विंड ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने एक्सटर्नल लोन को पूरी तरह से कम करने के लिए करेगी, जिससे वह कर्ज-मुक्त कंपनी का दर्जा पा सके।

आईनॉक्स विंड के सीईओ कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि इस फंड से कंपनी को शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त होने, अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और विकास को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ""हमें उम्मीद है कि भविष्य में लोन के ब्याज पर होने वाला खर्च बचेगा, जिससे हमारे मुनाफे में और इजाफा होगा। हम अपनी मजबूत एग्जिक्यूशन क्षमता, आधुनिक तकनीक, फाइनेंशियल मजबूत, मजबूत ऑर्डर बुक और बड़ी ऑर्डर पाइपलाइन के साथ आगे की ग्रोथ यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।"


इससे पहले रेटिंज एजेंसी क्रिसिल ने जून की शुरुआत में, बैंकिंग सुविधाओं के लिए आईनॉक्स विंड की लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म रेटिंग को अपग्रेड किया था। क्रिसिल ने कहा था कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति पहले से बेहतर हुई और इसकी बिजनेस रिस्क प्रोफाइल भी सुधरा है।

NSE पर सुबह 9.45 बजे के करीब, आईनॉक्स विंड के शेयर 10.15 फीसदी बढ़कर 157.25 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 19 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 283 फीसदी का बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

इससे पहले रेटिंज एजेंसी क्रिसिल ने जून की शुरुआत में, बैंकिंग सुविधाओं के लिए आईनॉक्स विंड की लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म रेटिंग को अपग्रेड किया था। क्रिसिल ने कहा था कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति पहले से बेहतर हुई और इसकी बिजनेस रिस्क प्रोफाइल भी सुधरा है।

यह भी पढ़ें- Sensex Journey: 18 साल में 70,000 प्वाइंट्स का सफर, सबसे तेज दस हजारी पड़ाव यह रहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।