Get App

Inox Wind में प्रमोटर ने बेची 5% हिस्सेदारी, शेयर 10% लुढ़का; लगा लोअर सर्किट

Inox Wind Stake Sale: कंपनी के ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, Inox Wind में Inox Wind Energy के पास 38.43 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो अब घटकर 33.43 प्रतिशत पर आ जाएगी। मार्च 2024 तिमाही में Inox Wind Ltd का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 36.72 करोड़ रुपये रहा। तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 563.07 करोड़ रुपये हो गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 10:21 AM
Inox Wind में प्रमोटर ने बेची 5% हिस्सेदारी, शेयर 10% लुढ़का; लगा लोअर सर्किट
Inox Wind का मार्केट कैप 19200 करोड़ रुपये पर है।

Inox Wind Ltd का शेयर 28 मई को शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत तक लुढ़क गया और लोअर सर्किट लग गया। खबर है कि कंपनी की प्रमोटर एंटिटी आइनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड (IWEL) ने ब्लॉक डील के जरिए 5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री की है। यह ट्रांजेक्शन 151 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हुआ है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बायर और सेलर का खुलासा नहीं हुआ है। एक दिन पहले CNBC-Awaaz ने सोर्सेज के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि कंपनी की प्रमोटर एंटिटी IWEL जल्द ही ब्लॉक डील के जरिए 5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है।

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक डील में 2.75 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। इस बिक्री की कुल वैल्यू 400 करोड़ रुपये रही। हिस्सेदारी बिक्री की खबर से Inox Wind के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। बीएसई पर शेयर सुबह ​लाल निशान में 155.80 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक नीचे आया और 147.65 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया।

एक साल में Inox Wind शेयर की कीमत 341% चढ़ी

मार्च 2024 के आखिर तक के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, Inox Wind में Inox Wind Energy के पास 38.43 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अन्य प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी के साथ प्रमोटर ग्रुप की Inox Wind में हिस्सेदारी 52.87 प्रतिशत है। अगर इस ब्लॉक डील में प्रमोटर एंटिटी सेलर है, तो प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 50% पर आ जाएगी। कंपनी का मार्केट कैप 19200 करोड़ रुपये पर है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत करीब 341 प्रतिशत चढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें