UltraTech Cement यूएई की सीमेंट कंपनी RAKWCT में खरीदेगी 31.6% हिस्सेदारी

UltraTech Cement का कहना है कि UCMEIL ने RAKWCT की 31.6 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करने वाले 158,049,610 शेयरों की खरीद के लिए आंशिक नकद पेशकश की मंशा की जानकारी दी है। RAKWCT का कैलेंडर ईयर 2021 में टर्नओवर 482.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। UAE में अल्ट्राटेक सीमेंट के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी UCMEIL की तरफ से RAKWCT में हिस्सेदारी की खरीद की जाएगी

अपडेटेड May 28, 2024 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अल्ट्राटेक सीमेंट की ग्रे सीमेंट की कंसोलिडेटेड कैपेसिटी 138.39 मिलियन टन सालाना है।

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित 'RAK सीमेंट कंपनी फॉर व्हाइट सीमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स PSC' (RAKWCT) में 31.6 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद के लिए एक पेशकश की है। UAE में अल्ट्राटेक सीमेंट के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी अल्ट्राटेक सीमेंट मिडिल ईस्ट इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड (UCMEIL) की तरफ से RAKWCT में हिस्सेदारी की खरीद की जाएगी।

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का कहना है कि UCMEIL ने RAKWCT की 31.6 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करने वाले 158,049,610 शेयरों की खरीद के लिए आंशिक नकद पेशकश की मंशा की जानकारी दी है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने 15 अप्रैल को कहा था कि UCMEIL, यूएई की RAKWCT की 29.39 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी में निवेश करेगी। RAKWCT, अबू धाबी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी है। इस पर 10.11 करोड़ डॉलर (करीब 839.52 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की गई थी।

कब से कब तक रहेगा ऑफर पीरियड


Ultratech Cement की ओर से कहा गया है कि ऑफर पीरियड 28 मई को ओपन होकर 24 जून तक रहेगा। RAKWCT सितंबर 1980 में इनकॉरपोरेट हुई और इसका कैलेंडर ईयर 2021 में टर्नओवर 482.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अल्ट्राटेक सीमेंट की ग्रे सीमेंट की कंसोलिडेटेड कैपेसिटी 138.39 मिलियन टन सालाना (MTPA) है। कंपनी की 23 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 29 ग्राइडिंग यूनिट, 1 क्लिंकराइजेशन यूनिट और 8 बल्क पैकेजिंग टर्मिनल्स हैं।

Adani Enterprises के बोर्ड की मीटिंग आज, 1.5 अरब डॉलर तक जुटाने की मिल सकती है मंजूरी

Q4 में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा

अल्ट्राटेक सीमेंट का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में 35.24 प्रतिशत बढ़कर 2,258.58 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,670.10 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9.41 प्रतिशत बढ़कर 20,418.94 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2023 तिमाही में 18,662.38 करोड़ रुपये था। बीएसई के डेटा के मुताबिक, अल्ट्राटेक सीमेंट का मार्केट कैप 2.94 लाख करोड़ रुपये है। मार्च तिमाही के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.95 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की 39.87 प्रतिशत थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।