Get App

शुक्रवार 27 दिसंबर को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Interglobe Aviation पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कमाई के लिए Interglobe Aviation के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 4800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 4732 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 4700 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 7:36 PM
शुक्रवार 27 दिसंबर को ये पांच स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Divis Lab पर Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 6040 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: आज 26 दिसंबर को दिसंबर सीरीज एक्सपायरी पर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। ऑटो, फार्मा, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। FMCG, मेटल, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स बिना बदलाव के 78,472 पर बंद हुआ। निफ्टी 23 प्वाइंट चढ़कर 23,750 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 62 प्वाइंट गिरकर 51,171 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Interglobe Aviation

प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंटरग्लोब एविएशन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4732 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 4700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का BTST कॉल - Divis Lab

सच्चितानंद उत्तेकर ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डिवीज लैब में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5871 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6040 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 5875 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें