Get App

Stock To Invest: नए शिखर पर पहुंचा ये एविएशन सेक्टर का शेयर, आगे और भी दे रहा तेजी के संकेत

अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में बेहद शानदार मोमेंटम देखेन को मिल रहा है। लगातार 8 महीनों से तेजी का मूड नजर आ रहा है। 5 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। नए शिखर के जोन में शेयर के भाव पहुंचे है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 10:19 AM
Stock To Invest: नए शिखर पर पहुंचा ये एविएशन सेक्टर का शेयर, आगे और भी दे रहा तेजी के संकेत
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि स्टॉक में शुक्रवार को करीब 3 गुना डिलिवरी देखने को मिला।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 26000 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। INDIA VIX करीब 7% उछला है। इस बीच रियल्टी, ऑटो, NBFCs, सरकारी बैंक और कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर 1 से 1.5 परसेंट तक फिसले है। कैपिटल गुड्स में BHEL 4% की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इस बीच JSW Steel, NTPC, Hindalco, Tata Steel, BPCL निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Hero MotoCorp, Tech Mahindra, Nestle, Infosys और M&M निफ्टी के टॉप लूजर है। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने PIDILITE और INTERGLOBE AVIATION के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

PIDILITE

अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड की खबरों पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव रिएक्ट करने वाला शेयर पीडिलाइट है। शेयर में शानदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। स्टॉक करीब 4 महीने की रेंज से ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर 3 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली थी।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि शेयर के भाव साल के शिखर पर पहुंचे है। एक महीने के निचले स्तर पर OI पर है। वायदा में दूसरे दिन शॉर्ट कवरिंग दिखी है। क्रूड में नरमी, शेयर के लिए पॉजिटिव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें