इंटरग्लोब एविएशन अभी मुश्किल दौर से गुजर रही है। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) के नियमों का एयरलाइन की सेवाओं पर असर पड़ा। कंपनी को बड़ी संख्या में अपनी फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी। कई फ्लाइट्स में काफी देरी हुई। अब भी कंपनी की हवाई सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई हैं। इसका असर इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों पर पड़ा है। शेयर का प्राइस एक हफ्ते में करीब 9 फीसदी टूट चुका है। सवाल है कि क्या यह शेयरों में सस्ते भाव पर निवेश करने का सही मौका है?
