Dhanlaxmi Crop Science IPO Listing: गेहूं, चना और कॉटन की हाई क्वालिटी के बीज तैयार करने वाली धनलक्ष्मी क्रॉप साइंस के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ही डबल हो गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का ताबड़तोड़ रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 555 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 104.50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Dhanlaxmi Crop Science Listing Gain) मिला।
