Investment Mantra : हाइब्रिड फंड्स (Hybrid Funds) और फोकस्ड फंड्स (Focused Funds) दोनों ही आज निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि आपके पोर्टफोलियो के लिए कौन ज्यादा सही है? हाइब्रिड फंड्स जहां इक्विटी और डेट का संतुलन देते हैं, वहीं फोकस्ड फंड कम स्टॉक्स में हाई कन्विक्शन के साथ बेहतर रिटर्न की कोशिश करते हैं। दोनों क्या हैं और निवेशक किसे चुनें इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं आनंदराठी वेल्थ के ज्वाइंट CEO फिरोज अजीज।
