Get App

Share Market: निवेशकों के 5.80 लाख करोड़ रुपये डूबे, लगातार दूसरे दिन लुढ़का Sensex

Sensex सोमवार को 949.32 अंकों का गोता लगातर 56,747.14 अंक पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 8:11 PM
Share Market: निवेशकों के 5.80 लाख करोड़ रुपये डूबे, लगातार दूसरे दिन लुढ़का Sensex
निवेशकों को हुआ 5.80 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

भारतीय शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों में आई गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 5.80 लाख करोड़ डूब गए। तीस शेयरों पर वाला BSE Sensex सोमवार को 949.32 अंकों का गोता लगातर 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) में सेंसेक्स 764.83 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,696.46 अंक पर बंद हुआ था।

इन दो कारोबारी सत्रों में BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन ( Market Capitalisation) पिछले दो सत्रों में 5,80,016.37 करोड़ रुपये घटकर 2,56,72,774.66 करोड़ रुपये पर रह गया। एक्सपर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर चिंता के बीच भारी बिकवाली से शेयर बाजारों में गिरावट आई।

Religare Broking Ltd के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च), अजीत मिश्रा ने बताया, "शुक्रवार की तरह सोमवार को भी बाजर में करीब डेढ़ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों और नए कोविड वेरिएंट के मामले बढ़ने के साथ निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ और लगभग हर सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली।"

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के अभी तक 21 मामले सामने आए हैं। इसमें से 17 मामले अकेले सोमवार को सामने आए थे, जिसमें 9 लोग राजस्थान की राजधानी जयपुर में, 7 लोग पुणे में और एक 37 वर्षीय व्यक्ति राजधानी दिल्ली में संक्रमित पाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें