Get App

IPO Profit Booking: आईपीओ के शेयर लिस्ट होते ही प्रॉफिट बुक नहीं किया तो क्या होगा? यहां जानिए सवाल का जवाब

IPO Profit Booking: पिछले पांच साल की बात की जाए तो आईपीओ पेश करने वाली कई कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के दिन दोगुने हो गए थे। इससे थोड़े समय में ही निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया था। लेकिन, आईपीओ पेश करने वाली सभी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन दमदार नहीं रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 29, 2026 पर 12:35 PM
IPO Profit Booking: आईपीओ के शेयर लिस्ट होते ही प्रॉफिट बुक नहीं किया तो क्या होगा? यहां जानिए सवाल का जवाब
जियो प्लेटफॉर्म्स और एनएसई के आईपीओ आने वाले हैं। ये दोनों ही काफी बड़े आईपीओ हैं।

IPO Profit Booking: आईपीओ बाजार में गतिविधियां चरम पर हैं। कई शेयरों ने निवेशकों को जोरदार लिस्टिंग्स गेंस दिए हैं। तो कई ने निराश किया है। आगे जियो प्लेटफॉर्म्स और एनएसई के आईपीओ आने वाले हैं। ये दोनों ही काफी बड़े आईपीओ हैं। इन्हें इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों आईपीओ में कंपनियां अपने शेयरों की कितनी कीमत तय करती हैं। सवाल है कि क्या आईपोओ में पैसे लगाना फटाफट कमाई का गारंटीड फॉर्मूला है?

बीते पांच सालों में कई शेयर लिस्ट होते ही दोगुने हो गए

पिछले पांच साल की बात की जाए तो आईपीओ पेश करने वाली कई कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के दिन दोगुने हो गए थे। इससे थोड़े समय में ही निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया था। लेकिन, आईपीओ पेश करने वाली सभी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन दमदार नहीं रहा। कुछ शेयर तो प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए, लेकिन बाद में उनमें गिरावट देखने को मिली।

सिगाची इंडस्ट्रीज का शेयर 253% प्रीमिमय पर लिस्ट हुआ था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें