जोमैटो के बाद IRCTC ने ई-केटरिंग कारोबार में अब Swiggy से हाथ मिलाया है। यात्री अब ट्रेन में Swiggy से खाने की डिलीवरी ले पाएंगे। 1 हफ्ते में ये सेवा शुरू हो जाएगी। अभी जोमैटो 63 स्टेशन पर प्री-बुक मील डिलीवर कर रहा है। Swiggy भी अब 4 स्टेशन के साथ मील डिलीवरी शुरू करेगा। इन चार स्टेशनों में बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विशाखपट्टनम और विजयवाड़ा शामिल हैं। इस वित्तीय वर्ष में ई-केटरिंग से 23 करोड़ कारोबार हुआ है। कंपनी रोज 60 हजार मील्स ई-केटरिंग के जरिए मुहैया करा रही है।
