IREDA Share Price: ग्रीन फाइनेंसिंग NBFC कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के बोर्ड की बैठकर 29 अगस्त 2024 को होगी, जिसमें 4500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने पर फैसला लिया जाएगा। कंपनी ने आज 21 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। यह फंड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), राइट्स इश्यू या अन्य माध्यमों से जुटाया जा सकता है। कंपनी के शेयरों में आज 0.64 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 238.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
