Get App

IREDA Dividend: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी दे रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

IREDA Dividend: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी IREDA ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक में लगातार कमजोरी के बीच यह शेयरधारकों के अच्छी खबर है। जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 7:12 PM
IREDA Dividend: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी दे रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
IREDA का शेयर बुधवार, 25 मार्च को 4.07% चढ़कर 119.02 रुपये पर बंद हुआ।

IREDA Dividend: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency Ltd (IREDA) अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दे रही है। कंपनी ने बुधवार (25 मार्च) को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 6 प्रतिशत के बराबर है।

कंपनी ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसी आधार पर यह तय होगा कि किन शेयरधारकों को यह अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने कहा कि डिविडेंड की घोषणा के 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा। यह फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बुधवार को हुई बैठक में लिया गया।

तिमाही नतीजे मजबूत

IREDA ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3 FY26) के लिए मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 37.5 प्रतिशत बढ़कर 584.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 425.4 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें