IREDA Q3 Result: मुनाफा उछलकर 336 करोड़, आय बढ़कर हुई 1253 करोड़ रुपये

IREDA का तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 336 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 1253 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 869 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 2:41 PM
IREDA की तीसरी तिमाही में NII बढ़कर 448 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की NII 323 करोड़ रुपये रही थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IREDA Q3 Result:  इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने आज 20 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी ने अनुमान से अच्छे नतीजे जारी किये हैं। मुनाफे और आय दोनों मेन फ्रंट पर कंपनी के नतीजे बेहतर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा बढ़कर `336 करोड़ रुपये हो गया। वहीं तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 1253 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की NII भी बढ़ गई। जबकि तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी के NPA में गिरावट देखने को मिली।

    सालाना आधार पर IREDA का तीसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 336 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    IREDA की तीसरी तिमाही में आय बढ़कर 1253 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 869 करोड़ रुपये रही थी। तीसरी तिमाही में कंपनी की NII बढ़कर 448 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की NII 323 करोड़ रुपये रही थी।


    ULTRATECH CEMENT के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर किस रणनीति से होगी कमाई

    सालाना आधार पर IREDA का तीसरी तिमाही में ग्रॉस NPA घटकर 2.90% हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस NPA 4.24% रहा था। वहीं कंपनी का तीसरी तिमाही में नेट NPA सालाना आधार पर घटकर 1.52% रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट NPA 2.03% रहा था।

    सालाना आधार पर IREDA का तीसरी तिमाही में EBITDA बढ़कर 1,154 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 764 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की EBITDA मार्जिन 88% से बढ़कर 92.1% रही।

    बता दें कि Indian Renewable Energy Development Agency एक भारतीय सार्वजनिक सेक्टर की कंपनी है। ये ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों और ऊर्जा एफिसिएंसी/कंजर्वेशन से संबंधित प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता और अन्य सेवाएं प्रदान करती है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।