Get App

IREDA Share Price: BSE के इस काम पर बढ़ी शेयरों की खरीदारी, कमजोर मार्केट में भी 14% बढ़ गए भाव

IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज जनकर खरीदारी हुई। इस खरीदारी के चलते कमजोर मार्केट सेंटिमेंट भी यह 14 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके शेयर पिछले साल नवंबर में लिस्ट हुए थे और निवेशकों के लिए यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। जानिए इरेडा के शेयरों में आज तेजी क्यों आई और आगे क्या रुझान है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 05, 2024 पर 4:11 PM
IREDA Share Price: BSE के इस काम पर बढ़ी शेयरों की खरीदारी, कमजोर मार्केट में भी 14% बढ़ गए भाव
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) वर्ष 1987 में बनी थी। यह एक मिनीरत्न कंपनी है जिसकी कमान मिनिस्ट्री ऑफ न्यू रिन्यूएबल एनर्जी (MNRE) के हाथ में है। (File Photo- Pexels)

IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज जनकर खरीदारी हुई। इस खरीदारी के चलते कमजोर मार्केट सेंटिमेंट भी यह 14 फीसदी से अधिक उछल गया। शेयरों में यह तेज खरीदारी सर्किट लिमिट में बदलाव के चलते आया है, जो आज प्रभावी हुआ है। इस वजह से इरेडा के शेयरों ने आज तगड़ी उड़ान भरी। आज BSE पर यह 11.34 फीसदी की बढ़त के साथ 176.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 14.40 फीसदी के उछाल के साथ 181.15 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था। पिछले साल 29 नवंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 49.99 रुपये और 6 फरवरी 2024 को यह 215 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर था।

IREDA के शेयरों का अब कितना है अपर सर्किट

इरेडा के शेयरों का सर्किट लेवल पहले 5 फीसदी पर था। बीएसई ने अब इसे बढ़ाकर 20 फीसदी पर कर दिया है यानी कि इसके शेयर अब 20 फीसदी तक उछल सकते हैं या 20 फीसदी तक गिर सकते हैं। यह सर्किट लिमिट आज से प्रभावी हो गया है। इसके चलते ही हाई वॉल्यूम पर इरेडा के शेयर आज 14 फीसदी से अधिक उछल गए।

ब्रोकरेज का क्या है रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें