IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एनर्जी (IREDA) के शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंटल में भी करीब 2 फीसदी टूट गए। गिरावट के बाद भाव में कुछ रिकवरी तो हुई और यह ग्रीन जोन में आ गया लेकिन अभी तेजी मामूली ही है। एक्सपर्ट्स ने इसे लंबी रेस का घोड़ा तो माना है लेकिन एक अहम लेवल भी बताया है। आज इरेडा के शेयरों के चाल की बात करें तो BSE पर यह 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 180.85 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.88 फीसदी टूटकर 174.90 रुपये तक आ गया था।
